अनिद्रा दूर करने के लिए अच्छा आसन कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 17:24

इंसोम्निया को दूर भगाने वाले 6 योगासन:
1. उत्तानासन (Uttanasana):

इस आसन में सामने की तरफ झुककर हाथों से अपने पैरों को पकड़ना होता है।

इस आसन को करने से हमारी पीठ और गर्दन की मांसपेशियों को अच्छा खिंचाव मिलता है।

ये हमारे शरीर की नसों को उत्तेजित करता है और ब्लड की सप्लाई बढ़ा देता है। इसके अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन और रक्त संचार बढ़ता है।

इसके अलावा शरीर में पैदा होने वाले खिंचाव से हमारे शरीर को इंसोम्निया से लड़ने की ताकत मिलती है।
2. मार्जरासन (Marjariasana):

मार्जरासन के अभ्यास से भी हमारी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन और खिंचाव बढ़ता है। इस आसन को करते हुए शरीर बिल्ली जैसी मुद्रा में आ जाता है।

इस आसन के नियमित अभ्यास से हमारा पाचन तंत्र भी सुधरता है।

इसके अभ्यास से हमारे पेट के भीतर मौजूद अंगों को मसाज मिलती है। इससे रक्त संचार सुधरता है, दिमाग को आराम मिलता है।

बेहतर नींद आती है और इंसोम्निया की समस्या दिनोंदिन दूर होती चली जाती है।
3. बद्ध कोणासन (Baddha Konasana)

बद्ध कोणासन के अभ्यास से हमारे घुटनों, प्राइवेट पार्ट्स और जांघों के भीतरी हिस्सों में अच्छा खिंचाव मिलता है।

ये बेहद असरदार आसन है जो आपको पूरी तरह से रिलैक्स करता है।

ये लंबी दूरी तक चलने या फिर खड़े रहने के कारण होने वाली थकान से आपको पूरी तरह से मुक्त करता है।

ये आसन आपके शरीर के जोड़ों को फ्री करने और बेहतर नींद दिलाने में बेहद कारगर होता है।
4. विपरीत करणी (Viparita Karani)

विपरीत करणी आसन में आप अपनी टांगों को दीवार के सहारे ऊपर की तरफ उठाते हैं।

शुरूआती दौर में ये देखने में काफी मुश्किल महसूस होता था। लेकिन यकीन मानिए, अब ये आसन मुझे बहुत आराम देता है।

इस आसन के अभ्यास से मेरे हिप्स, कमर और पैरों से थकान पूरी तरह से गायब हो जाती थी।

इससे हमारे दिमाग में भी ताजे ब्लड की सप्लाई होती है।

मैं अब इस आसन को रोज करता हूं। इससे मेरे दिमाग को शांति मिलती है और पहले की तरह सिरदर्द भी नहीं होता है।

क्योंकि शांत दिमाग ही आपको बेहतर नींद की तरफ ले जा सकता हैै।
5. बालासन (Balasana)

अनिद्रा के लिए योगासनों में बालासन को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

इस आसन को करने के दौरान शरीर उसी मुद्रा में होता है, जिसमें बच्चा गर्भ में रहता है। इसीलिए इस आसन को बालासन कहा जाता है।

इस आसन के अभ्यास से शरीर को गहरा और आरामदायक स्ट्रेच मिलता है।

यह हमारे नर्व्स सिस्टम को भी शां​त रखने में मदद करता है। इसके रोज अभ्यास से हमें बेहतर नींद आती है।
6. शवासन (Shavasana)

शवासन, हर बार योग करने के दौरान आपका आखिरी आसन होना चाहिए। खासतौर पर तब जब आप इंसोम्निया से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हों।

शवासन आपके पूरे सिस्टम को आराम पहुंचाता है। आप इस दौरान योग निद्रा (Yoga Nidra) का अभ्यास भी कर सकते हैं। ये बेहद आरामदेह होता है।

आप योग के दौरान नाड़ी शोधन प्राणायम को टेंशन से छुटकारा और आराम पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info